Vidhan Sabha Election 2024: क्या रामगढ़ को फिर से जीत पाएंगे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो?

Friday, Oct 11, 2024-02:24 PM (IST)

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राकृतिक सौंदर्य में डूबा यह इलाका पतरातू घाटी और पतरातू बांध के लिए मशहूर है जो कि पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। रजरप्‍पा में मां छिन्‍नमस्तिका का मंदिर इस इलाके की ख्याति बढ़ा रहा है। वहीं प्राचीन बौद्ध मंदिर भी श्रमणों के आस्‍था का प्रमुख केंद्र है। रामगढ़ विधानसभा सीट रामगढ़ जिले का मुख्यालय भी है। इसके चलते यहां बड़े पैमाने पर विभिन्‍न दलों की राजनीतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। इस सीट पर शुरुआत से ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन का कब्‍जा रहा है।

PunjabKesari

2005 में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। 2009 में भी आजसू कैंडिडेट चंद्र प्रकाश ने ही जीत का परचम लहराया था। फिर 2014 के चुनाव में भी चंद्र प्रकाश ने जीत की हैट्रिक लगाई थी, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट ममता देवी ने रामगढ़ सीट पर आजसू के वर्चस्व को तोड़ दिया था। इस बार आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो फिर से रामगढ़ पर जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट ममता देवी ने रामगढ़ सीट पर जीत हासिल की थी। ममता देवी ने 99 हजार नौ सौ 44 वोट लाकर जीत का परचम लहराया था। वहीं आजसू कैंडिडेट सुनीता चौधरी ने 71 हजार दो सौ 26 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं तो बीजेपी कैंडिडेट रणंजय कुमार 31 हजार आठ सौ 74 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
रामगढ़ विधानसभा सीट पर 2014 के चुनाव में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने जीत की हैट्रिक लगाई थी। चंद्र प्रकाश चौधरी को 98 हज़ार नौ सौ 87 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के शाहजाद अनवर रहे जिन्हें 45 हज़ार एक सौ 69 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे जेएमएम के बिनोद किस्कू को 25 हज़ार सात सौ 21 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
2009 के विधानसभा चुनाव में आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी दूसरी बार विधायक चुने गए थे। चंद्र प्रकाश चौधरी को 61 हज़ार नौ सौ 47 वोट मिले थे तो कांग्रेस के शाहजादा अनवर 36 हज़ार चार सौ 72 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे। तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी के अर्जुन राम को 30 हज़ार एक सौ 66 वोट मिले थे।

रामगढ़ सीट पर इस बार आजसू के कैंडिडेट चुनाव लड़ सकते हैं। बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने से एक बार फिर रामगढ़ को आजसू अपने पाले में लाने में सफल हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static