Vidhan Sabha Election 2024: बड़कागंव सीट पर अंबा प्रसाद को मिल रही है कड़ी टक्कर?

Wednesday, Oct 09, 2024-05:52 PM (IST)

बड़कागांव: बड़कागांव झारखण्ड राज्य की विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है। हजारीबाग ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। इस सीट पर तीसरे चरण में 12 दिसंबर को चुनाव होना है। 2005 के चुनाव में इस सीट पर बीजेपी कैंडिडेट ने जीत दर्ज की थी फिर 2009 और 2014 के चुनावों में कांग्रेस ने बीजेपी से यह सीट छीनकर अपने कब्जे में ले ली थी।

PunjabKesari

वहीं 2019 के चुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट अंबा प्रसाद ने यहां से जीत हासिल की थी। अंबा प्रसाद की लोकप्रियता को देखकर उनका यहां से फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में बड़कागांव सीट पर कांग्रेस की टिकट अंबा प्रसाद ने जीत हासिल की थी। अंबा प्रसाद ने 98 हजार आठ सौ 62 वोट लाकर विरोधी को मात दिया था। वहीं आजसू कैंडिडेट रौशन लाल चौधरी ने 67 हजार तीन सौ 48 वोट लाकर दूसरा स्थान हासिल किया था तो बीजेपी कैंडिडेट लोकनाथ महतो 31 हजार सात सौ 61 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं  2014 के चुनाव में बड़कागांव सीट पर कांगेस उम्मीदवार निर्मला देवी ने आजसू कैंडिडेट रौशन लाल को हराकर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की निर्मला देवी को कुल 61 हजार 8 सौ 17 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे आजसू उम्मीदवार रौशन लाल कुल 61 हजार 4 सौ 6 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे जेएमएम कैंडिडेट संजीव कुमार को 32 हजार 4 सौ 96 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के चुनाव में बड़कागांव सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार योगेंद्र नाथ ने बीजेपी कैंडिडेट लोकनाथ महतो को हरा दिया था। योगेंद्र नाथ कुल 38 हजार 6 सौ 83 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे। वहीं दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी कैंडिडेट लोकनाथ महतो को कुल 37 हजार 3 सौ 19 वोट मिले थे तो आजसू पार्टी के उम्मीदवार रौशन लाल चौधरी 26 हजार 9 सौ 45 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

बड़कागांव सीट पर इस बार कांग्रेस कैंडिडेट अंबा प्रसाद को एनडीए से कड़ी टक्कर मिल रही है क्योंकि बीजेपी और आजसू के गठबंधन की वजह से बड़कागांव में अंबा प्रसाद का रांची पहुंचना कठिन लग रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static