Vidhan Sabha Election 2024: सिमरिया सीट पर बीजेपी की स्थिति लग रही है मजबूत

Saturday, Oct 12, 2024-04:32 PM (IST)

सिमरिया: झारखंड की सिमरिया सीट चतरा जिले का हिस्‍सा है। ये विधानसभा सीट चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2000 में झारखंड के नए राज्य के तौर पर गठन होने के बाद इस सीट पर 2005 में विधानसभा चुनाव करवाया गया। 2005 में सिमरिया सीट से बीजेपी के उपेंद्र नाथ दास विधायक चुने गए। 2008 के उप चुनाव में इस सीट पर सीपीआई के राम चंद्र राम ने कब्जा जमा लिया। वहीं 2009 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के जय प्रकाश सिंह यहां से विधायक बन गए।

PunjabKesari

2014 के चुनाव में भी इस सीट से झारखंड विकास मोर्चा के गणेश गंजू ने जीत हासिल की थी। यानी 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं 2019 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट किशुन कुमार दास ने जीत हासिल की थी। इस बार बाबूलाल मरांडी बीजेपी के ही प्रदेश अध्यक्ष हैं इसलिए भगवा पार्टी की ताकत सिमरिया सीट पर बढ़ गई है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में सिमरिया सीट पर बीजेपी कैंडिडेट किशुन कुमार दास ने जीत हासिल की थी। किशुन कुमार दास ने 61 हजार चार सौ 38 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं आजसू कैंडिडेट मनोज कुमार चंद्रा को 50 हजार चार सौ 42 वोट मिले थे तो जेवीएम कैंडिडेट रामदेव सिंह भोक्ता को 31 हजार तीन सौ 46 वोट मिला था।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में सिमरिया सीट से जेवीएम कैंडिडेट गणेश गंझू ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट गणेश गंझू ने 67 हजार चार सौ चार वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट सुजीत कुमार भारती ने 51 हजार सात सौ 64 वोट हासिल किया था। इस लिहाज से जेवीएम कैंडिडेट गणेश गंझू ने बीजेपी कैंडिडेट सुजीत कुमार भारती को 15 हजार छह सौ 40 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं आरजेडी कैंडिडेट मनोज कुमार चंद्रा, 26 हजार पांच सौ 60 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में सिमरिया सीट से जेवीएम कैंडिडेट जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने 34 हजार 7 वोट हासिल किया था। जेएमएम कैंडिडेट गणेश गंझू को 25 हजार नौ सौ 82 वोट मिला था। इस तरह से जेवीएम कैंडिडेट जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने जेएमएम कैंडिडेट गणेश गंझू को 8 हजार 25 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट सत्यानंद भोक्ता, 25 हजार छह सौ 13 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

2019 के विधानसभा चुनाव में सिमरिया सीट पर बीजेपी,आजसू और जेवीएम कैंडिडेट ने दमखम दिखाया था। जेवीएम का पहले से ही बीजेपी में विलय हो चुका है। वहीं आजसू इस बार बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इसलिए सिमरिया सीट पर एनडीए कैंडिडेट की स्थिति बेहद मजबूत लग रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static