पलामू लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार वी डी राम ने लगाई जीत की हैट्रिक, RJD की ममता भुइंया को 288807 वोटों से हराया

Wednesday, Jun 05, 2024-12:12 PM (IST)

पलामू: पलामू लोकसभा क्षेत्र से तीसरी बार सांसद बनकर वी डी राम ने हैट्रिक लगाई। वहीं सांसद बनकर वी डी राम ने कहा कि यह जीत पलामू की जनता की जीत है। पलामू क्षेत्र के जनता को सबसे पहले धन्यवाद देता हूं।

बी डी राम ने कहा कि यह जीत बीजेपी की जीत है। वी डी राम ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री सहित बीजेपी के कई नेताओं का जिक्र करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से तीसरी बार जनता ने पलामू लोकसभा क्षेत्र से नेतृत्व का मौका दिया है उसके लिए इनकी बड़ी जिम्मेदारी होगी। वहीं उन्होंने कहा कि पलामू में अकाल पलायन, पानी, शिक्षा, रोजगार, एक बड़ी समस्या है जो उनके लिए बड़ी जवाबदेही होगी।

बता दें कि पलामू डीसी शशि रंजन ने जीत का सर्टिफिकेट पलामू सांसद को सौंप दिया है। वहीं ये भी बता दें कि वी डी राम ने राजद की ममता भुइंया को 288807 वोटों से हराया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static