Valentine Day: वैलेंटाइन डे पर झारखंड के इस जगह पर जाएं घूमने, खूबसूरत दृश्य देखकर खुशी से गले लगा लेंगी पार्टनर

Friday, Feb 07, 2025-06:44 PM (IST)

Valentine Day: आज से वेलेंटाइन डे वीक शुरू हो गया है। आज वेलेंटाइन डे वीक का पहला दिन यानी रोज डे है। रोज डे (Rose Day) के दिन अपने पार्टनर को गुलाब का फूल दिया जाता है और अपने प्यार का (Happy Rose Day 2025 Wishes) इजहार किया जाता है। वहीं, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाएगा। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ इस दिन रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव पर निकलना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है।

सूर्योदय और सूर्यास्‍त देखने के लिए दूर से आते हैं लोग

दरअसल, राज्य के लातेहार जिले में स्थित नेतरहाट एक हिल स्टेशन है। यह हिल स्टेशन छोटानागपुर पठार के सबसे ऊंचे स्थानों में से एक है। यह पहाड़ियों, जंगल और झरनों की प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इसे "छोटानागपुर की रानी" भी कहा जाता है। यह समुद्र सतह से 3622 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। नेतरहाट में गर्मी के मौसम में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है। यहां का सूर्योदय और सूर्यास्‍त देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। घने जंगल के बीच बसे इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। यहां घंटो घने जंगल के बीच आपको सुकून का अहसास होगा। पर्यटक यहां आने पर प्रसिद्ध नेतरहाट विद्यालय, लोध झरना, ऊपरी घाघरी झरना तथा निचली घाघरी झरना देखना नहीं भूलते है।

ऊपरी घाघरी झरना

नेतरहाट से 4 किमी दूर यह जगह प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पिकनिक मनाने का अपना अलग ही मजा है।

निचली घाघरी झरना

यहां से 10 किमी की दूरी पर घने जंगलों के बीच से गुजरती इस झरने की सुंदरता देखते ही बनती है। 32 फीट की ऊंचाई से गिरते हुए इस झरने को देखने हजारों की संख्या पर्यटक गर्मी के दिनों में यहां आते है। यहां के आस-पास के जंगल इतने घने है कि सूर्य की किरणें भी इसको पार नही कर पाती है।

लोध झरना

नेतरहाट से 60 किमी दूर स्थित यह झरना बुरहा नदी के पास स्थित है। 468 की ऊंचाई पर स्थित यह झरना झारखंड का सबसे ऊंचा झरना माना जाता है। कहा जाता है कि इस झरने की गिरने की आवाज आस-पास के 10 किमी दूर तक सुनाई देती है।

चीड़ वन

नेतरहाट में चीड़ वन के बीच एक अभयारण्य है जो लोगों को इस भाग में आने के लिए उत्साहित करता है। कुछ समय पहले तक राज्यपाल इसे गर्मियों के स्थायी स्टेशन के रूप में इस्तेमाल किया करते थे। नेतरहाट का तापमान रांची की तुलना में पूरे वर्ष अच्छा रहता है। यह कहा जा सकता है कि यह स्थान पूरे झारखंड राज्य में सबसे ठंडा है। इस स्थान में की कृषि फार्म भी हैं।

झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा फाल बरहा घाघ (466 फुट) नेतरहाट के पास ही है। नेतरहाट में वन विभाग की अनुमति के साथ शूटिंग भी किया जाता है। यहां कुछ भागों में बाघ बहुतों की संख्या में है। नेतरहाट के विकास के साथ यहां पर्यटक, शिकारी काफी आकर्षित हो रहे हैं। नेतरहाट एक बहुत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। वहीं, छोटी दूरी पर आप रोड ट्रिप करना चाहते है तो 30 से 50 किलोमीटर दूर बेतला और मिर्चैया फॉल तक आप रोड ट्रिप कर सकते है जिसमें आपको बेहद आनंद आने वाला है। बेतला के जंगल से होकर आप मिर्चैया फॉल तक पहुंच सकते हैं जहां जाने का रास्ता बेहद सुगम है। इसके साथ साथ मनोरंजक भी है। घने जंगल में आपको हाथी समेत कई जीव जंतु दिखाई देते हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static