दादी के दसवीं के दिन तालाब में डूब गए 2 सगे भाई, दोनों की मौत; परिवार में छाया मातम

6/26/2024 6:10:46 PM

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब तालाब में डूबने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के इचाक थाना क्षेत्र के डाढा गांव का है। बताया जा रहा है कि 10 दिन पहले इसी गांव की एक महिला की पेड़ से गिरने से मौत हो गई थी। मृतक महिला का दशकर्म कार्य चल रहा था। इस दौरान मृतक महिला के 2 पोते (9 वर्षीय राजकुमार और 7 वर्षीय एस राज) शिव सागर तालाब में नहाने गए। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक बच्चे अपने माता-पिता के 2 ही बेटे ही थे। दोनों बेटे की मौत के बाद घर में मातम छा गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static