झारखंड के पलामू में 2 लोगों पर फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते घटना को दिया गया अंजाम; इलाके में दहशत

Thursday, Jan 15, 2026-02:17 PM (IST)

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में बृहस्पतिवार को पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों को कथित तौर पर गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना नगर थाना क्षेत्र के कांडू मोहल्ला में हुई।

घायलों की पहचान अजीत कुमार गुप्ता (52) और नवीन प्रसाद (45) के रूप में हुई है। नगर थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया, “दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुप्ता की हालत खतरे से बाहर है, जबकि प्रसाद की हालत गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स-रांची रेफर किया जा रहा है।”

पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी दुश्मनी का प्रतीत होता है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static