पाकुड़ में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, अन्य 4 गंभीर रूप से झुलसे

Saturday, May 14, 2022-08:51 AM (IST)

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ जिले में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गिना जिले में हिरणपुर ब्लॉक के सीतापहाड़ी गांव में दोपहर में हुई जब गांववाले शादी की एक रस्म के लिए एकत्र हुए थे। इस दौरान बिजली गिरने से 21 और 23 वर्ष की दो युवतियों की मौत हो गई।

घायलों में तीन किशोरियां और 65 वर्ष की एक महिला है जिन्हें पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल के उपाधीक्षक ए. कुमार ने बताया कि चारों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static