झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चाइना मेड एके- 47 के साथ दो नक्सली कमांडर को किया गिरफ्तार

Wednesday, Oct 02, 2024-09:16 AM (IST)

लातेहार: झारखंड के लातेहार पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल, पुलिस ने मंगलवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद के दो कमांडरों को गिरफ्तार किया है। लातेहार एसपी कुमार गौरव ने प्रैस कॉफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।

छापेमारी कर पुलिस ने दो नक्सलियों को धर दबोचा
लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास पहाड़ की तलहटी के निकट जेजेएमपी के उग्रवादी हथियार के साथ घूम रहे हैं। मामले में तत्काल एक्शन के लिए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई, जिसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान खुर्शीद अंसारी और फेकू भुइयां उर्फ सर्वनाश के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी सर्वनाश पर लातेहार के अलावा आसपास के दूसरे जिलों में भी 9 केस दर्ज हैं। वहीं खुर्शीद अंसारी पर लातेहार के विभिन्न थाना क्षेत्र में सात केस दर्ज हैं।

नक्सलियों के पास से मेड इन चाइना AK-47 बरामद
साथ ही लातेहार एसपी ने बताया कि इनके पास से एक मेड इन चाइना AK-47 और नौ कारतूस भी बरामद किए गए हैं। दोनों अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।दोनों नक्सली संगठन में सब जोनल कमांडर के ओहदे पर थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static