नेशनल हाईवे पर मचा कोहराम: भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

Saturday, Aug 29, 2026-05:37 PM (IST)

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रांची-टाटा रोड (NH-33) पर शनिवार को रामपुर के पास भीषण सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। हादसा ट्रक और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर के कारण हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अफरा-तफरी मच गई। 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में एक महिला और एक पुरुष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराने और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के सड़क पर पड़े रहने के कारण रांची-टाटा मार्ग पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। 

पुलिस ने वाहनों को हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई की। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ट्रक और ट्रैक्टर के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटा रही है। मृतकों की विस्तृत पहचान और दुर्घटना से संबंधित अन्य जानकारी पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होने की उम्मीद है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static