झारखंड में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत, पिता और दादी बुरी तरह घायल

Monday, Jan 10, 2022-04:14 PM (IST)

 

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ के पेट्रोल पंप के समीप रविवार को दुर्घटना मे दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि बच्चों की दादी भी बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला का इलाज रिम्स अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार रांची के डेली माकेर्ट थाना क्षेत्र के लेक रोड स्थित नाजिर लेन निवासी विनय वर्मा का पूरा परिवार दो बाइक पर सवार होकर रजरप्पा स्थित माता के मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। एक बाइक पर विनय वर्मा दोनों बच्चे छह माह का बेटा लुभान कुमार और बेटी निकिता (18) और उनकी दादी बैठी हुई थी। जबकि दूसरी बाइक पर विनय वर्मा की पत्नी निशा देवी और उनका एक रिश्तेदार बैठा था। इसी बीच बूटी मोड़ से आगे बढ़ने पर विनय वर्मा की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसकी वजह से दोनों बच्चे सड़क पर गिर पड़े।

इसी बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने दोनों बच्चों और उनकी दादी इंद्राणी देवी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही छह माह के लुभान और उसकी बहन निकिता की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि विनय वर्मा को भी हल्की चोट लगी है और उनकी मां गंभीर रूप से घायल है उनका इलाज रिम्स में चल रहा है। ट्रक चालक भागने में सफल रहा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले को लेकर निशा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static