झारखंड के दुमका में दर्दनाक हादसा, खेलने के दौरान मिट्टी के ढेर में दबने से 2 बच्चों की मौत

Sunday, Oct 13, 2024-09:29 AM (IST)

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में दशहरे के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेलने के दौरान दो बच्चे मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मद आरिफ और मोहम्मद सोइफ (आयु 10-12 वर्ष) के रूप में हुई है। जरमुण्डी थाना के प्रभारी श्यामानंद मंडल ने बताया कि यह दुर्घटना दुमका-देवघर मार्ग पर एक ओवरब्रिज के निर्माण स्थल के पास हुई, जहां दो बच्चे खेल रहे थे। दोनों मृतक रिश्ते के भाई थे। मंडल ने बताया कि खेलते समय वे मिट्टी के टीले पर चढ़ रहे थे तभी मिट्टी ढह गई और उसके नीचे दब जाने से यह हादसा हो गया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बाद में शवों को निकालने के लिए मिट्टी हटाने वाले उपकरण का इस्तेमाल किया गया। बच्चों को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static