Triple Murder: रांची में महिला और उसके 2 बच्चों के मिले जले हुए शव, आरोपी पति गिरफ्तार

Thursday, Apr 06, 2023-05:13 PM (IST)

रांची: झारखंड के रांची जिले में जंगलों से एक महिला एवं उसके 2 बच्चों के जले शव बरामद किए गए हैं और इस सिलसिले में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। खलारी के पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि बीते बुधवार को यहां से लगभग 30 किलोमीटर दूर ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के जंगल में एक महिला और उसके 2 बेटों के जले हुए शव मिले हैं।

आरोपी पति गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि तीनों की पहचान रामगढ़ जिले के बसाल थाना क्षेत्र के रसदा क्षेत्र की ममता देवी (25), उसके बेटे आर्यन (8) एवं यशराज (4) के रूप में हुई है तथा इस मामले में उनके पति को गिरफ्तार किया गया है। नैथानी ने कहा,‘‘ जांच की जा रही है कि कहीं इन लोगों को आग लगाने से पहले मार तो नहीं दिया गया था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने ले लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।''

"पत्नी और पति के बीच थे कुछ विवाद"
पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 2 बेटों के साथ 3 अप्रैल को लातेहार जिले के बालूमाठ स्थित अपने मायके के लिए घर से निकली थीं तब से ही वे लापता हैं। पुलिस के अनुसार उसने बासल थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। नैथानी ने कहा, ‘‘प्राथमिक पूछताछ में हमने पाया कि पत्नी और पति के बीच कुछ विवाद थे। पत्नी के घर छोड़ने से पहले उनके बीच झगड़ा हुआ था। इसलिए पति से पूछताछ की जा रही है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static