आदिवासी संगठनों का आक्रोश: सोम मुंडा हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद, रांची-सिमडेगा में निकाला जाएगा भव्य मशाल जुलूस

Saturday, Jan 17, 2026-10:25 AM (IST)

Ranchi News: खूंटी के पडहा राजा सोम मुंडा की हत्या से आक्रोशित आदिवासी संगठनों ने आज यानी 17 जनवरी को झारखंड बंद का ऐलान किया है। बंद की पूर्व संध्या पर राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भव्य मशाल जुलूस निकाला गया।

आदिवासी समाज में रोष व्याप्त
जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से शुरू हुआ जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचा, जहां विशाल सभा में लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। सिमडेगा में भी आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस आयोजित कर जनसमर्थन मांगा। अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोम मुंडा की 7 जनवरी को अड़की थाना क्षेत्र में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आठ दिन बाद भी मुख्य साजिशकर्ताओं और शूटरों की गिरफ्तारी न होने से आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है।

स्कूल, अस्पताल व आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गई
आदिवासी समन्वय समिति समेत 25-30 संगठनों ने मुख्य अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी, सीबीआई जांच, मुआवजा और सोम मुंडा के स्कूल के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था की मांग की है। स्कूल, अस्पताल व आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गई है। संगठनों ने इसे आदिवासी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संघर्ष बताया। बंद के जरिए सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static