"RDX से विस्फोट कर दिया जाएगा", रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी; छावनी में तब्दील हुआ इलाका
Saturday, Feb 28, 2026-02:52 PM (IST)
Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में स्थित रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है, जिसमें आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई। धमकी मिलने के बाद पुलिस टीम ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जबकि अन्य गेटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले 6 फरवरी को भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

