गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: 2 वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में 3 लोगों की मौत...3 अन्य घायल

Monday, Oct 21, 2024-02:08 PM (IST)

गिरिडीह: झारखंड में गिरिडीह जिले में सड़क हादसा हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि सोमवार को 2 वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गई। कार में सवार लोग धनबाद से देवघर जा रहे थे। इस दौरान पंडरी में गिरिडीह-धनबाद सड़क पर कार और बलेनो की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों में 2 यूपी के देवरिया जिला के 60 वर्षीय कैलाश सिंह, 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और बोकारो के 45 वर्षीय राजीव रंजन सिन्हा है तथा 3 अन्य घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर जानकारी मिलने के बाद देवरिया के दोनों मृतकों के करीबी और बनियाडीह निवासी मनोज सिंह और बोकारो के मृतक राजीव रंजन सिन्हा के मकतपुर के रिश्तेदार बंटी बरदियार, विक्की बरदियार समेत कई लोग सदर अस्पताल में जुटे। इस दौरान राजीव रंजन सिन्हा के भतीजा विक्की बरदियार ने बताया कि उनके फूफा राजीव रंजन सिन्हा यूपी के देवरिया के दोनों सुरेंद्र सिंह और कैलाश सिंह के साथ धनबाद से देवघर जा रहे थे। तीनों अपने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से धनबाद से गिरिडीह होते हुए देवघर जा रहे थे। इसी दौरान पंडरी के समीप गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहे स्विफ्ट बोलेरो गाड़ी से आमने- सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में बैठे सुरेंद्र, कैलाश और राजीव रंजन सिन्हा की मौत मौके पर हो गई। वही दूसरे गाड़ी में बैठे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static