रांची में दर्दनाक हादसा: भौंरों के दंश से एक महिला व तीन बच्चों की मौत

Monday, Sep 23, 2024-01:52 PM (IST)

रांची: झारखंड के रांची से एक बहुत दर्दनाक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां भौरों के जहरीले दंश ने एक महिला और तीन बच्चों सहित चार लोगों की जान ले ली। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हरदाग स्थित गड़हाटोली गांव की है। मृतकों की पहचान 25वर्षीय ज्योति गाड़ी, उसकी बेटी 5 वर्षीय मोनिका बारला, 1 वर्षीय मनीता बारला और गड़हाटोली में रहने वाला उसका रिश्तेदार 8 वर्षीय रोहन गाड़ी के रूप में हुई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार,ज्योति गाड़ी अपने दोनों बच्ची को लेकर हरदाग के गड़हाटोली स्थित मायके आई हुई थी। इसी दौरान महिला अपने बच्चों के साथ गड़हाटोली स्थित चुआं के पास स्नान करने गई। तभी वहां पर भौरों ने अचानक उन सभी पर हमला कर दिया। फिर महिला बच्चों सहित जान बचाने के लिए भागी पर भौरों के जहरीले डंक से बच नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में महिला को बच्चों सहित अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई।

ज्योति और उसकी बेटियों के शवों का अंतिम संस्कार कर्रा के कौसांबी गांव में किया गया, जबकि रोहन का अंतिम संस्कार हरदाग गाढ़ा टोली में किया गया। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static