नाबालिग के साथ संबंध बनाकर युवक ने बनाई वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर 6 दोस्तों से भी करवाया बलात्कार

3/19/2022 6:10:43 PM

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में एक युवक ने पहले आदिवासी नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया, उसके बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो भी बना लिया। इतना ही नहीं युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी अपने 6 दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।

जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की रामगढ़ के रजरप्पा की रहने वाली है। वह फेसबुक के माध्यम से दूसरे समुदाय के लड़के से मिली जिसने हिंदू नाम वाली आईडी बनाई हुई थी। आपस में बात करने के दौरान लड़के ने लड़की को प्यार के जाल में फंसा लिया जिसके बाद उसे मिलने बुलाया। जब लड़़की युवक से मिलने गई तो उन्होंने शारीरिक संबंध भी बनाए जिसका लड़के ने वीडियो बना लिया। फिर क्या था लड़के ने आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की से लगातार संबंध बनाए। 15 मार्च को युवक ने नाबालिग को तोपा बुलाया जहां उसने 6 दोस्तों के साथ मिलकर पूरी रात उसके साथ बलात्कार किया।

इसी क्रम में सारी रात घर वापस ना आने की वजह से लड़की के घरवाले परेशान हो गए और उसे ढूंढ़ने लगे लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन युवक लड़की को काली चौंक के पास छोड़कर चले गए जहां से वह किसी तरह अपने घर पहुंची। जैसे ही वह घर आई तो परिजनों के सख्ती से पूछने पर नाबालिग ने सारी सच्चाई उगल दी। इसके बाद पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज करवाई गई और पुलिस ने छापेमारी कर तोपा से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इनमें से एक आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static