आज शाम 7 बजे खोला जाएगा रांची के छप्पन सेट में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट

10/11/2021 12:46:06 PM

 

रांचीः झारखंड में रांची के डोरंडा स्थित छप्पन सेट में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट 11 अक्टूबर की शाम 7 बजे खोला जाएगा।

इस मौके पर राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव समेत अन्य कई गणमान्य अतिथि रहेंगे। कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए यहां पूजा-अर्चना की जा रही है। इधर,रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में राजधानी रांची के पूजा पंडालों में कोरोना गाइडलाइन का पालर करवाया जा रहा है।

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति राजकीय आवास गृह छप्पन सेट डोरंडा में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा पंडाल में सरकारी आवासीय परिसर में रहने वाले लोगों के अलावा सेवानिवृत्त परिवारों के लोग भी यहां आकर पूजा करते है। वर्ष 1967 में यहां सरकारी कर्मचारियों द्वारा दुर्गा पूजा प्रारंभ किया गया था और तब से परंपरा के अनुसार यहां हर वर्ष पूजा की जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static