ड्यूटी से घर लौटा पति, आते ही पत्नी के कमरे का खटखटाया दरवाजा; खुलते ही रोते-रोते भागा बाहर

Friday, Feb 13, 2026-11:35 AM (IST)

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातु स्थित CISF कॉलोनी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

कमरे में फंदे से झूल रही थी महिला 
जिले के पतरातु स्थित CISF कॉलोनी में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मृतका के पति और स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को फंदे से उतारकर तुरंत PVUNL अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति अमर सिंह CISF में कार्यरत हैं। घटना के समय वे ड्यूटी पर थे। रात में जब वे घर लौटे तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा गया कि महिला कमरे में फंदे से झूल रही थी। यह दृश्य देखकर सभी लोग स्तब्ध रह गए।

CISF कॉलोनी में मातम का माहौल
घटना के बाद CISF कॉलोनी में मातम का माहौल है। पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि महिला स्वभाव से सरल और शांत थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पारिवारिक और अन्य सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static