राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में किया झंडारोहण, आकर्षण का केंद्र रही झांकियां

1/26/2023 12:48:55 PM

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आज यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडारोहण किया। मोरहाबादी मैदान पहुंचने से पहले राज्यपाल दीपाटोली स्थित झारखंड युद्ध स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने माल्यार्पण कर वीर -शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सुबह 9 बजे झंडारोहण कर झंडे को सलामी दी। इसके बाद राज्यपाल ने सशस्त्र बल संयुक्त के परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद मोरहाबादी मैदान में झांकियों ने अपनी ओर ध्यान खींचा। कई विभागों, बोर्ड और निगमों की ओर से तैयार झांकियां प्रदर्शित की गई। वहीं, गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट परेड करने वाली टुकड़ियों और झांकियों को पुरस्कृत किया गया।

राज्यपाल ने कई महान नेता, सेना, नायकों को किया याद 
इस मौके पर राज्यपाल ने कई महान नेता, सेना, नायकों को याद किया। साथ ही राज्यपाल ने सरकार की योनजाओं का जिक्र करते हुए कहा, कृषि और इससे संबंधित गतिविधियां झारखंड राज्य की अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार हैं। दुर्भाग्यवश इस वर्ष सामान्य से काफी कम वर्षा के कारण खरीफ मौसम में रोपाई/बुआई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। राज्य के 22 जिलों के कुल 226 प्रखण्डों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, जहां लगभग 30 लाख से अधिक कृषक परिवारों की आजीविका प्रभावित हुई है। सरकार मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत सुखाड़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को तत्काल राहत हेतु 3500 रुपए की राहत अनुदान राशि उपलब्ध करा रही है।

"झारखंड में प्राकृतिक संसाधन और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है"
राज्यपाल ने झारखंड में भविष्य की संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा, झारखंड में प्राकृतिक संसाधन और मानव संसाधन की कोई कमी नहीं है। राज्य के आर्थिक विकास को सुदृढ़ करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं बनाई हैं। राज्य में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने, स्थापित इकाईयों को प्रोत्साहित करने एवं रोजगार को बढ़ावा देने हेतु झारखण्ड औद्योगिक नीति के अन्तर्गत अनुदान का प्रावधान किया है। राज्य में तीव्र औद्योगिक विकास तथा लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निवेश के उद्देश्य से झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति-2022 को लागू किया गया है। वर्तमान की आवश्यकताओं के अनुरूप राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास के निमित्त झारखंड इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022 को अधिसूचित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static