"झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अंतिम चरण में", CM हेमंत ने कहा- जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी

Sunday, Apr 13, 2025-02:17 PM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अब अपने अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पश्चिम सिंहभूम जिले में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) विस्फोट में शहीद हुए जवान सुनील धान को रांची में 'झारखंड जगुआर' मुख्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की।

मीडिया से बात करते हुए सोरेन ने कहा, "नक्सलियों के खिलाफ संघर्ष अपने अंतिम चरण में है। इस दौरान हम कई जवानों को खो चुके हैं। जवानों की वजह से ही हम सफल अभियान की ओर बढ़ रहे हैं।" उन्होंने यह भी कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अपने अंतिम लक्ष्य तक पहुंचेगा।

वहीं, राज्यपाल गंगवार ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। राज्य सरकार इस प्रकार की घटनाओं को कम करने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार शहीद के परिवार का ध्यान रखेगी।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static