मलिकार्जुन खरगे का कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाना राजनीति में साबित होगा मील का पत्थर: राजेश ठाकुर
Wednesday, Oct 26, 2022-06:11 PM (IST)

रांचीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का आज अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय, दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने वाले झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, शहजादा अनवर, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रवीन्द्र सिंह, संजय लाल पासवान आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि खरगे जी का अध्यक्ष बनना कांग्रेस में ही लोकतंत्र है यह दर्शाता है।
ठाकुर ने कहा कि खरगे जी जैसा अनुभवी जिनके पास छह दशक से प्रशासिनक एवं संगठनात्मक अनुभव रहा का चुना जाना इस देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा और उनके व्यापक अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस नये मुकाम हासिक करेगी।