गढ़वा में युवक-युवती के शव मिलने से मची अफरा-तफरी, होश उड़ा देगा मामला

Saturday, Sep 06, 2025-03:37 PM (IST)

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा में युवक और युवती के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। साथ ही पुलिस ने मौके से पिस्तौल एवं चाकू भी बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गढ़वा थाना क्षेत्र में परसाहा मोड़ के समीप की है। मृतक लड़की की पहचान कृति कुमारी और मृतक लड़के की पहचान सुमित कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रास्ते से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को खून से लथपथ पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शवों को उठाकर थाने ले गई। वहीं जब युवती के परिजनों को खबर हुई तो वे लोग भी थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कृति ने उन्हें फोन कर जानकारी दी थी कि सुमित ने उसके पेट में चाकू घोंप कर खुद को भी गोली मार दी। जिसके बाद वे दोनों को ढूंढने निकल पड़े। फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच में जुट गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static