भारत-चीन सीमा पर शहीद हुआ झारखंड का वीर जवान, बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर जताया दुख

6/17/2020 1:55:11 PM

रांचीः भारत-चीन सीमा पर लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार को भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए हैं। इन शहीदों में से एक सपूत झारखंड का है जिसका नाम गणेश हांसदा है और वह बहरागोड़ा के रहने वाले थे। इस पर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

मरांडी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'चीनी सैनिकों से झड़प में शहीद हुए जवानों की सूची में झारखंड के एक संथाल भाई का नाम भी शामिल है। वीरगति प्राप्त करने वाले गणेश हांसदा बहरागोड़ा के निवासी थे। मेरी और मेरी पार्टी की पूरी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है।
PunjabKesari

बता दें कि गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच भिड़ंत हुई हैं। भारत सहित चीन के भी कई जवान शहीद होने और घायल होने की खबर सामने आई है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कितने सैनिक जवान हताहत हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static