लोहरदगाः कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

7/6/2020 4:29:51 PM

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में बगड़ू थाना क्षेत्र से शनिवार को एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया जहां अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर हेसापीढ़ी इलाके में एक कुएं से धड़ विहिन एक युवक का शव बरामद किया है। सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान बेटहट चोरटांगी निवासी 40 वर्षीय देवचंद उरांव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान उसके कपड़े से की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static