5 दिनों बाद डैम से मिली गायब युवती की लाश, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
Thursday, Mar 05, 2026-11:55 AM (IST)
Jharkhand News: झारखंड में दुमका जिले के मसानजोर डैम में बीते बुधवार को एक युवती की लाश बरामद किये जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मसानजोर डैम में बरामद युवती का शव मिला है जिसकी पहचान दुमका नगर थाना क्षेत्र के दुधानी मुहल्ले की रहने वाली करीब 19 वर्षीय रीना कुमारी के रूप में हुई है।
रीना कुमारी पिछले 28 फरवरी से ही घर से लापता थी। घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और डैम से युवती की लाश को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमाटर्म के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले से संबंधित सभी बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

