भूपल साव हत्याकांड को लेकर सुदेश महतो ने हेमंत सरकार को घेरा, कहा- हेमंत सोरेन कानून व्यवस्था सुधारें या पद से इस्तीफा दें

Saturday, Mar 29, 2025-05:45 PM (IST)

रांची: झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने रातु प्रखंड उपाध्यक्ष भूपल साव की जघन्य हत्या पर गहरा दु:ख और रोष जताया है।

सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि राजधानी रांची में लगातार राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही हैं, लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रहा। कानून व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है और उधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चैन की बंसी बजाने में व्यस्त हैं। महतो ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री अपराधियों की चुनौती स्वीकार कर कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारें या फिर पद से इस्तीफा दें।

आजसू विधायक निर्मल महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार जनता को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। मुख्यमंत्री आम जनता को विपक्ष का वोटर बता रहे हैं, तो क्या अपराधी–माफिया सत्ता पक्ष के वोटर हैं जो उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति से परेशान व्यवसायी और आम जनता कानून अपने हाथ में नहीं ले रही बल्कि शांतिपूर्ण विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि अनिल टाइगर हत्याकांड को भी गलत दिशा में मोड़ने का प्रयास किया जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static