झारखंड में सहायक पुलिसकर्मियों की हड़ताल खत्म, वापस ड्यूटी पर लौटे जवान

Thursday, Sep 24, 2020-03:51 PM (IST)

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में विभिन्न मांगों के समर्थन में पिछले कई दिनों से जारी सहायक पुलिकर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल के बाद बुधवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर पुलिसकर्मियों ने हड़ताल खत्म करते हुए ड्यूटी पर जाने की घोषणा की।

इस मौके मंत्री ठाकुर ने कहा कि फिलहाल सभी सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा दो सालों के लिए बढ़ा दी गई है। सचिवों की एक उच्च स्तरीय समिति इनकी मांगों पर जल्दी ही सुझाव देगी। सहायक पुलिसकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल अविनाश कुमार द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने उनके मसले पर सकारात्मक रुख दिखाया है। अभी दो सालों का सेवा विस्तार दिया गया है।

जवानों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। उल्लेखनीय है कि अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 12 दिनों से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बड़ी संख्या में सहायक पुलिसकर्मी हड़ताल पर थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static