भाजपा का आरोप- झारखंड सरकार ने तुष्टिकरण की सारी सीमाओं को कर दिया पार

8/12/2020 6:49:10 PM

 

रांचीः भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार ने तुष्टिकरण की सारी सीमाओं को पार कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक ओर झारखंड सरकार की मेधा डेयरी रमजान मुबारक का विज्ञापन देती है और अपने कार्यालय में इफ्तार पार्टी मनाने की छूट देती है। दूसरी तरफ, भगवान श्री राम के मंदिर के लिए भूमि पूजन के अवसर पर मेधा के कार्यालय में मिठाईयां बांटने वाले व्यक्ति को चेतावनी पत्र दे दिया जाता है।

वहीं प्रतुल शाहदेव ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि राम मंदिर के लिए मिठाई बांटने वाले व्यक्ति को दिए गए चेतावनी पत्र में ऐसा दुबारा करने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि कार्यालय में दूसरे धर्म के भी लोग हैं इसलिए ऐसा करना गैर वाजिब है। शाहदेव ने कहा की भाजपा इस दोहरी नीति की कड़ी निंदा करती हैं। साथ ही सरकार से मांग करती है कि वह अविलम्ब इस पत्र को वापस लें। इसे जारी करने वाले अधिकारी को बर्खास्त करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static