प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 13 सितंबर को पहुंचेंगे देवघर,कार्यकर्ताओं को देंगे विजय मंत्र

Thursday, Sep 12, 2024-09:33 AM (IST)

रांची:  झारखंड के आगामी विधानसभा चुनावों को कुछ ही समय शेष बचा है, इसे लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए है। वहीं विधानसभा चुनाव में सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस भी जोरों-शोरों से तैयारी कर रही है। इसी बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कार्यकर्ताओं  में ऊर्जा भरने के लिए 13 सितंबर को देवघर पहुंचेंगे। जहां वह  अलग-अलग विधानसभाओं क्षेत्रों में जाएंगेऔर स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें विजय मंत्र देंगे।

पहली बार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचेंगे
केशव महतो कमलेश के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्नम संजय का कहना है कि 13 सितंबर को पहली बार नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश देवघर पहुंचेंगे, इसे लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा और आगामी चुनाव में काम किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होने वाली बैठक में जिला अध्यक्ष प्रोफेसर उदय प्रकाश के साथ-साथ देवघर, मधुपुर, सारठ और जरमुंडी विधानसभा के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static