पश्चिमी सिंहभूम में 2 नाबालिग छात्राओं के साथ एक महीने तक किया यौन शोषण, अब आरोपी रसोईया गिरफ्तार
Saturday, May 17, 2025-01:09 PM (IST)

Jharkhand Crime News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक निजी मेस के रसोईया का दो नाबालिग छात्राओं के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक महीने तक दोनों नाबालिग छात्राओं का किया यौन शोषण
जानकारी के अनुसार, मामला पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ थानाक्षेत्र का है। रसोईया विश्वनाथ गोप अपनी एक मेस चलाता था जहां दोनों छात्राएं भोजन खाने के लिए जाती थी। लेकिन विश्वनाथ गोप ने दोनों को बहला-फुसलाकर अपने चंगुल फंसा लिया और एक महीने तक उनका यौन शोषण किया। वहीं 14 मई को पीड़ित छात्राओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विश्वनाथ गोप को गिरफ्त में ले लिया और उसको जेल भेज दिया। पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पीड़ित छात्राओं की मेडिकल जांच कराई गई और बयान दर्ज किए गए हैं।