RSS प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानू जालान के निधन, दीपक प्रकाश ने प्रकट किया शोक

5/10/2021 8:59:59 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने आरएसएस के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व रांची विभाग के पूर्व संघचालक ज्ञानू जालान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंन सोमवार को कहा कि मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

प्रकाश ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे, समाजसेवी, हमारे मार्गदर्शक ज्ञानू जालान का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। ज्ञानू जालान के निधन पर विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आरएसएस के राँची विभाग के संघचालक रहे, प्रसिद्ध व्यवसायी श्री ज्ञानप्रकाश जालान के निधन की सूचना से मन व्यथित है। वो कोरोना से जंग हार गए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें राँची से एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया था। किन्तु दु:खद है अब हमारे बीच नहीं रहें। उनके स्थान को कभी भरा नहीं जा सकता है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

पार्टी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ज्ञानू प्रकाश जालान के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों का यह पीड़ा सहने की शक्ति दे। शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ,सुनील सिंह, राज पालिवार, गंगोत्री कुजूर, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जेपी पटेल, अमर कुमार बाउरी, अमरदीप यादव, पवन कुमार साहू, अनवर हयात और श्रीनिवास शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि ज्ञानू प्रसाद जलान का आज दिल्ली में निधन हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static