झारखंड-बिहार की सीमा के पास स्थित इंडियन बैंक में लूट, 5 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े उड़ा लिए 20 लाख रुपए

Thursday, Aug 08, 2024-05:10 PM (IST)

दुमका- झारखंड की उपराजधानी दुमका में बेखौफ अपराधियों ने बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के हंसडीहा के इंडियन बैंक की है। यह बैंक झारखंड- बिहार के सीमा के समीप सरैयाहाट प्रखण्ड क्षेत्र में स्थित है। यहां 5 हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मियों को कब्जे में लेकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पांच नकाबपोश बदमाश बैंक में ग्राहक बनकर घुसे। फिर बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया और इसके बाद बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया। करीब 20 लाख रुपए लूटने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

बैंक कर्मियों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस के साथ साथ जिला पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static