बाजार में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रक, 5 लोगों की दर्दनाक की मौत, मच गई चीख-पुकार

Saturday, May 09, 2026-11:06 AM (IST)

Jharkhand Road Accident: झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र स्थित इसरी बाजार में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल घायल हो गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को इसरी बाजार में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों, दुकानों के सामने मौजूद लोगों तथा राहगीरों को अपनी चपेट में लेता चला गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ट्रक ने कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। 

PunjabKesari

उपायुक्त राम निवास यादव ने भी घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव व राहत कार्य चला रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि ट्रक की तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खो देना दुर्घटना की मुख्य वजह हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static