होली पर यात्रियों को राहत, रांची और टाटानगर से चलेंगी पांच स्पेशल ट्रेनें

Friday, Feb 06, 2026-06:19 PM (IST)

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची से होली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे प्रवासी मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रांची रेल मंडल से कुल तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनमें रांची-गोरखपुर-रांची, रांची-अजमेर-रांची और रांची-जयनगर-रांची शामिल हैं। वहीं, टाटानगर रेल मंडल से भी दो स्पेशल ट्रेनें टाटानगर-किशनगंज-टाटानगर और टाटानगर-बक्सर-टाटानगर के बीच संचालित की जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग अपने गृह नगरों की ओर प्रस्थान करते हैं, जिससे नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया गया है।

रेल प्रशासन ने आज यह भी स्पष्ट किया है कि यदि त्योहार के दौरान यात्रियों की संख्या में और इजाफा होता है, तो अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर भी विचार किया जाएगा। रेलवे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static