रांची के जंगल में मिली महादेव की जटा जैसी दिखने वाली चमत्कारी जड़ी-बूटी, किडनी स्टोन व यूरिन इंफेक्शन में फायदेमंद

Friday, Mar 27, 2026-06:10 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के रांची के आसपास के जंगलों में एक अनोखी जड़ी-बूटी की खोज हुई है, जिसे वैज्ञानिक किडनी और यूरिन से जुड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद मान रहे हैं। शुरुआती रिसर्च में इसके कई औषधीय गुण सामने आए हैं।

इस जड़ी-बूटी को खूंटी के जंगलों में खोजा गया
रांची फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कृषि वैज्ञानिक प्रशांत ने बताया कि इस जड़ी-बूटी को उन्होंने खूंटी के जंगलों में खोजा है। यह दिखने में भगवान महादेव की जटा जैसी लगती है, इसलिए इसका नाम भी उसी आधार पर रखा गया। प्रशांत के अनुसार, अब तक की रिसर्च में यह पाया गया है कि यह जड़ी-बूटी यूरिन से जुड़ी समस्याओं, किडनी स्टोन और गॉलब्लैडर स्टोन में फायदेमंद हो सकती है। जिन लोगों को पेशाब में जलन, रुकावट या किडनी में इंफेक्शन जैसी दिक्कत होती है, उनके लिए यह कारगर साबित हो सकती है।

यह जड़ी-बूटी किडनी को साफ करने में मदद करती है 
प्रशांत ने बताया कि इस जड़ी-बूटी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में मौजूद हैं। यह किडनी में संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करती है, खासकर यूटीआई जैसी समस्याओं में। वैज्ञानिक का कहना है कि आमतौर पर इन बीमारियों के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है, लेकिन अगर इस जड़ी-बूटी को पानी में उबालकर उसका सेवन किया जाए, तो कुछ ही दिनों में राहत महसूस हो सकती है।

वैज्ञानिक का कहना है कि यह जड़ी-बूटी किडनी को साफ करने, बैक्टीरिया को खत्म करने और सूजन कम करने में मदद करती है। साथ ही यह नियमित रूप से यूरिन आने में भी सहायक हो सकती है। हालांकि, इस पर अभी रिसर्च जारी है और पूरी पुष्टि के लिए और अध्ययन किए जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static