2025 में Ranchi पुलिस की बड़ी उपलब्धि, विभिन्न अपराधों के सिलसिले में 416 लोगों को किया गिरफ्तार

Saturday, Jan 03, 2026-04:43 PM (IST)

Ranchi News: रांची जिला पुलिस ने 2025 में विभिन्न अपराधों के सिलसिले में 416 लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 416 लोगों में से 17 को नक्सलवाद से जुड़े मामलों में पकड़ा गया।

रांची पुलिस अपराधियों के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 2025 में रांची जिले में 27 पिस्तौल और 362 कारतूस समेत 134 हथियार भी जब्त किए। रांची जिला पुलिस ने शुक्रवार शाम अपनी ‘‘उपलब्धि'' रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि 2025 में संगठित अपराध, हथियार और गोला-बारूद के मामले, वाहन चोरी और डकैती समेत अपराध की कुल 2,648 घटनाएं दर्ज की गईं। पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने कहा, ‘‘रांची पुलिस अपराधियों के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी। शरारती तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अधिकारी ने कहा कि मैं जनता से पुलिस को सटीक जानकारी देने का भी आग्रह करता हूं। अपराधियों के बारे में कोई भी सूचना देने में उन्हें संकोच नहीं किया जाना चाहिए।'' रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस ने 70 मोबाइल फोन, 24 वाहन (जिनमें 20 मोटरसाइकिल शामिल हैं) और 17.60 लाख रुपये नकद बरामद किए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static