रांची में बारिश ने मचाया गदर! कई लोगों के घरों में भरा पानी, सड़कें तालाब में तब्दील, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Thursday, Jun 19, 2025-11:50 AM (IST)

Heavy Rain in Ranchi: झारखंड के रांची में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते आज सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।  

PunjabKesari

आलम ये है कि गलियों में जल का बहाव इतना तेज है कि ऐसा लग रहा है कि जैसे छोटी नदी हो। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की वजह से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

कुछ इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो चुका है। कई लोगों के घरों में पानी भर गया है जिससे काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, रांची निवासी अर्जुन यादव का घर पूरी तरह डूब चुका है। घर का सामान पानी में तैर रहा है।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश में यह स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है। नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static