विजयादशमी को लेकर पंजाबी हिन्दू बिरादरी की तैयारियां, बारिश के कारण किए गए कई बदलाव

10/3/2022 7:35:07 PM

 

रांचीः दशहरे के मौके पर राजधानी रांची में मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, इसे देखते हुए रावण दहन कार्यक्रम में भी कुछ बदलाव किए गए। इस साल पंजाबी हिंदू बिरादरी के तरफ से रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा।

वहीं राजधानी में हो रही बारिश को देखते हुए इस बार दशहरे के मौके पर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण को वाटरप्रूफ बना दिया गया है। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के मुखिया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति रहेगी।

बता दें कि दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 3 घंटे का पूरा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रांची वासियों के साथ-साथ कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए बाहरी राज्यों से भी कलाकार अपनी कलाकृतियों को रांची के मोराबादी मैदान में प्रस्तुत करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static