रामगढ़: पुलिस ने जब्त किए अवैध बालू एवं पत्थर लदे ट्रैक्टर, 4 चालकों सहित 6 लोग गिरफ्तार

9/10/2020 12:43:22 PM

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में बालू और पत्थर माफिया के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने बुधवार को अवैध बालू एवं पत्थर लदे चार ट्रैक्टर को जब्त कर चार चालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव ने बताया कि छापेमारी के दौरान अरगड्डा से बालू लादकर निकल रहे बिना नंबर के ट्रैक्टर को पकड़ा गया। इस दौरान चालक अंजन बेदिया को गिरफ्तार किया गया। उरांव ने बताया कि चट्टुपालु घाटी से रामगढ़ की तरफ आ रहे गिट्टी लदे तीन ट्रैक्टर को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर जब्त किया गया है। सभी ट्रैक्टर बिना निबंधन के है।

इस सिलसिले में बालेश्वर बेदिया, प्रकाश बेदिया और रवींद्र करमाली को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा दो ट्रैक्टर मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की सूचना खनन विभाग के पदाधिकारियों को दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static