देवघरः पुलिस ने गिरफ्तार किए 8 साइबर अपराधी, 26 मोबाइल सहित कई सामान बरामद

11/28/2020 12:40:42 PM

 

देवघरः झारखंड में देवघर जिला पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान में साइबर क्राइम के आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को यहां बताया कि सूचना मिल रही थी कि सारठ थाना और पथरड्डा ओपी क्षेत्र में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय है। इसी आधार पर सारठ थाना क्षेत्र और पथरड्डा ओपी क्षेत्र से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 26 मोबाइल फोन, 38 सिम कार्ड, पांच पासबुक, 13 एटीएम कार्ड, चार दोपहिया वाहन और 55 हजार पांच सौ रुपये बरामद किया है।

सिन्हा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले आरोपी विक्की कुमार और दुरजू राणा को गिरफ्तार किया। बाद में इनकी निशानदेही पर विक्की कुमार और दुरजू राणा के अलावा चंदन कुमार, नवल कुमार मंडल, अब्दुल जब्बार अंसारी, मुनौवर अंसारी, मो हंसरुद्दीन अंसारी और जाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static