बच्चों का दुश्मन बना फोन: खराब आर्थिक स्थिति के चलते मां नहीं दिला पाई Smartphone, गुस्से में आकर बेटे ने कर ली आत्महत्या

Friday, Sep 12, 2025-11:14 AM (IST)

दुमका: झारखंड के दुमका जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां मां ने स्मार्टफोन खरीदने से मना किया तो 12 वर्षीय एक लड़के ने अपने घर पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

मोबाइल देने से मना करने पर 12 साल के बेटे ने की आत्महत्या
घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मथाकेशो गांव में घटी। सरैयाहाट थाने के प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि लड़का अपनी मां बद्रिका देवी (40) से अक्सर स्मार्टफोन दिलवाने की मांग को लेकर झगड़ा करता था, लेकिन मां ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए स्मार्टफोन खरीदने से इनकार कर दिया था। बीते गुरुवार को सुबह लड़का स्कूल से लौटा और फोन को लेकर उसकी अपनी मां से फिर बहस हुई।

मां का रो रोकर बुरा हाल
दोपहर में मां पास के एक खेत से लौटीं तो उसने अपने बेटे को अपने कच्चे घर की छत से कपड़े के सहारे फंदे पर लटका पाया। वहीं, घटना के बाद से मां का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक लड़के के पिता बेंगलुरु में संविदा मजदूर के रूप में काम करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static