सनातन जाति के लोगों ने ईसाई धर्म में किया था धर्मांतरण, वापस हिन्दू धर्म में आए...कराया मुंडन
Wednesday, Oct 19, 2022-05:32 PM (IST)
Palamu: झारखंड के पलामू जिले से धर्मांतरण का मामला सामने आया था। जहां 2 दर्जन लोगों का हिंदू धर्म से ईसाई धर्म में धर्म परिवर्तन किया गया। दर्जन लोगों को ईसाई धर्म में आने के लिए उकसाया गया था, लेकिन अब यह लोग हिंदू धर्म में वापसी कर चुके हैं। वहीं, इन लोगों का श्रार्द्धक्रम किया गया और मुंडन कराया गया।

मासूम लोगों को धर्म परिवर्तन के लिया उकसाया गया
मामला जिले के सतबरवा प्रखंड के दुलसुलमा पंचायत के देवी मंडप टोला का है। यहां अनुसूचित जनजाति के करीब 2 दर्जन लोगों ने गांव की एक महिला के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन किया। वह महिला ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित एक अस्पताल में काम करती हैं। उस महिला ने इन लोगों को सुख-शांति और निरोग रहने के लिए ईसाई धर्म में शामिल होने के लिए प्रेरित किया, लेकिन अब काफी लोग सनातन धर्म में वापस आ चुके हैं।

नौकरी का झांसा देकर लोगों को बहकाया जाता है
इस मामले में तपसी राम के भतीजे चंद्रदेव राम बताते हैं कि तरह-तरह का प्रलोभन दिया जाता है। ईसाई धर्म में शामिल होने पर बीमारी और भूत-प्रेत से मुक्ति मिल जाएगी। इस धर्म के लोग शिक्षित और नौकरीपेशा होते हैं। लड़कियां भी शिक्षित और नौकरी पेशा होती है। जो कुंवारे हैं उनकी शादी नौकरी पेशा लड़की से होगी। पलामू के गांवों की बदल रही सामाजिक संरचना मतांतरण कराने वालों के निशाने पर गरीब दलित और आदिवासियों की बस्ती हैं। मतांतरण कराने वाले पहले गांव के किसी एक महिला या पुरुष को अपने संस्थान में नियोजन देते हैं। उसका ब्रेनवाश किया जाता है। फिर उसको माध्यम बनाकर गांव में मतांतरण का खेल खेला जाता है।

ईसाई धर्म में नहीं होगी किसी की मृत्यु
दुलसुलमा पंचायत के मुखिया ब्रह्मदेव सिंह का कहना है कि वर्जन लोभ और छल से बड़े पैमाने पर दलित और आदिवासियों का मतांतरण हो रहा है। यह किसी से छिपी बात नहीं है। मेरे पहल पर दुलसुलमा के लोग सनातन धर्म में वापस कर चुके हैं। मतांतरण न हो इसे लेकर सरकार स्तर पर प्रयास होना चाहिए। स्थानीय निवासी जयनाथ सिंह का कहना है कि वर्जन मतांतरण से कोई फायदा नहीं होने वाला है। झूठा लालच देकर यह सब कराया जाता है। मतांतरण कराने वाले क्या दावा कर सकते हैं कि उनके धर्म में कोई बीमार नहीं होगा या किसी की मृत्यु नहीं होगी।
मतांतरण कराने वालों को हेमंत सरकार की है शह
इस मामले में पलामू विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दामोदर मिश्रा ने कहा कि मतांतरण कराने वालों को हेमंत सोरेन सरकार की शह है। दुलसुलमा की घटना को विश्व हिंदू परिषद हर स्तर पर विरोध करती है। गांव में जल्द ही एक समारोह आयोजित कर सभी की विधिवत रूप से हिंदू धर्म में वापसी कराई जाएगी।

