झारखंड वालों झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार, अगले 4 दिनों तक राज्य में जमकर बरसेंगे बादल

Wednesday, Jul 23, 2025-12:33 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में आज मौसम विभाग ने 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी है।

PunjabKesari

मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं आने वाले 4 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, दुमका और देवघर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

PunjabKesari

इसके अलावा रांची, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और खूंटी में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 5 दिनों तक राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static