Palamu News... जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 लोग घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

Friday, Oct 04, 2024-03:55 PM (IST)

पलामू: पलामू में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना चैनपुर थाना क्षेत्र मझिगांवा की है। घायलों की पहचान अखिलेश चौरसिया, सूर्यदेव प्रसाद और सुरेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 1989 से  सूर्यदेव प्रसाद का गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सूर्यदेव प्रसाद  जमीन पर अपनी जुताई करने गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आक्रोश में आकर गोतिया ने ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूर्यदेव प्रसाद के गले में गोली लगी। वहीं घायलों को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां सूर्यदेव प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। फिर पुलिस ने मौके से एक आरोपी को लाइसेंसी हथियार  के साथ गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static