100 से अधिक सूअरों की संदिग्ध ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर'' से मौत, पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट

8/7/2022 12:33:11 PM

रांचीः झारखंड के रांची जिले में 27 जुलाई से संदिग्ध ‘अफ्रीकी स्वाइन फीवर' के चलते 100 से अधिक सूअरों की मौत के बाद झारखंड पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर एहतियाती कदम उठाने को कहा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वास्तविक बीमारी के बारे में पता लगाने के लिए प्रभावित सूअरों के नमूने भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान और कोलकाता में क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला भेजे गए हैं। राज्य पशुपालन निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया, ‘‘सूअरों की मौत अब तक केवल रांची जिले में हुई है।

हालांकि, हमने सभी जिलों को एहतियाती कदम उठाने और इस तरह की घटना के मामले में कोविड-19 जैसे प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए परामर्श जारी किया है।'' उन्होंने कहा कि विभाग ने स्वाइन फीवर टीकाकरण अभियान भी शुरू किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static