मंईयां योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब आधार लिंक कराए बिना भी खाते में आएंगे योजना के पैसे, जानें कब तक मिलेगी ये सुविधा

Wednesday, Feb 12, 2025-10:04 AM (IST)

Maiya Samman Yojana 2025:मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के तहत लाभुक महिलाओं के लिए खुशखबरी है। अब झारखंड में उन महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है जिनका खाता आधार से लिंक नही है। दरअसल अब खाता आधार से लिंक न होने पर भी लाभुक महिलाओं के खाते में योजना की राशि आ जाएगी। बता दें कि सरकार (Hemant Government) ने ये सुविधा दी है कि महिलाओं को अब बिना किसी बाधा के 31 मार्च तक खाते को आधार से लिंक कराए बिना योजना की राशि मिल जाएगी। 

खाते को आधार से लिंक कराने की समय-सीमा 31 मार्च तक बढ़ी

गौरतलब है कि कि सरकार द्वारा कहा गया था कि खाता आधार से लिंक नहीं होने पर भी झारखंड की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगाा, लेकिन 31 दिसंबर तक सभी को यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परंतु अभी तक बहुत सारी लाभुक महिलाओं के खाते आधार से लिंक नहीं हैं, जिस कारण सरकार ने इस समयसीमा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया।

बता दें कि, झारखंड की हेमंत सरकार (Hemant Government) की ओर से मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana )में तकरीबन 58 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने के लिए अलग-अलग तरह फर्जीवाड़े भी किए जा रहे हैं। बोकारो, हजारीबाग और पलामू में गड़बड़ियों की शिकायतें मिली हैं। इसे देखते हुए सभी जिलों के उपायुक्तों को लाभुकों के सत्यापन का निर्देश दिया गया है। वहीं जिन लोगों ने गलट तरीके से इस योजना का लाभ उठाया, उनके खिलाफ कार्रवाई करके राशि वसूली जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static