कोरोना संक्रमण के कारण झारखंड में अभी पूरी छूट नहीं, बड़ी सभाएं करने पर भी रोक जारी: हेमंत

3/24/2021 12:34:25 PM

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन मंगलवार को अपने समापन भाषण में कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अभी राज्य में पूरी छूट नहीं दी गयी है।       

सोरेन ने कहा कि राज्य में बड़ी सभाएं करने की अनुमति नहीं दी गयी हैं। आठवीं कक्षा से नीचे के सभी क्लास को बंद रखा गया है, सरकार पूरी तरह से सतकर्ता से आगे बढ़ रही है। कुछ समय बीतने के बाद ही यह बताया जा सकता है कि राज्य को किस तरह से दिशा देनी है। उन्होंने कहा कि एक चुनौती का सामना कर निकल गये है, दूसरी चुनौती बड़ी होगी या छोटी, अभी कहना मुश्किल है।       

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जिसमें तरह-तरह के मजहब, भाषा, धर्म-समुदाय के लोग रहते है और इनकी अलग-अलग व्यवस्था और भिन्न-भिन्न पर्व त्योहार हैं। आने वाले समय में सरहुल, रामनवमी, दशहरा, दिवाली और ईद त्योहार आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यहां रामनवमी और सरहुल का भव्य जुलूस निकलता है, लेकिन अभी इससे बचे रहना ही उचित होगा, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण एक वर्ष तक पूरी दुनिया ठहर गयी, कई देशों में अभी भी लॉकडाउन लागू है, भारत के भी कई हिस्सों में लॉकडाउन का सामना करना पड़ रहा है, भगवान ना करें, ऐसी स्थिति और संक्रमण का खतरा फिर से झारखंड को भी झेलना पड़ा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static