पिता ने शराब पीने से रोका तो हैवान बना बेटा, आधी रात कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, इलाके में सनसनी
Sunday, Jun 28, 2026-10:41 AM (IST)
Jharkhand Crime: झारखंड में बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत स्थित कारीपानी गांव के 63 वर्षीय जयलाल करमाली की हत्या उनके ही बेटे अर्जुन करमाली ने टांगी से हमला करके कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते देर रात्रि शराब के नशे में घर लौटे अर्जुन को पिता ने बार-बार नशा छोड़ने की नसीहत दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। गुस्साए अर्जुन ने उसी समय टांगी उठाकर अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में घायल जयलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया।
यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बयान देने वाले कांस्टेबल पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड
एसडीपीओ कार्यालय ने पुष्टि की और कहा कि हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली गई है। अर्जुन करमाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या की वजह व घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

